SBI Net Banking Online Registration kaise kare?


नमस्कार दोस्तों, आशा है कि आप अच्छे है। आज इस पोस्ट में, हम SBI के Net Banking को Online घर पर Mobile से Registration करने के बारे में जानेंगे। आप में से कई लोग होंगे जिन्होंने Net Banking के लिए अभी तक apply नहीं किया है और अगर आप बैंक से करवाने जाए, तो फिर वे बहुत समय लगा देते है इसलिए आप इसे बढ़े आसानी से घर से ही कर सकते है वो भी केवल अपने mobile कि मदद से। उसके बाद अपने transactions, online shopping, transfer सब कुछ mobile से ही कर पाएंगे।


SBI Net Banking Online Registration kare

चरण १: अपने mobile से कोई भी browser से "online SBI" search करे, सबसे पहले वाले site पर क्लिक करे। अब SBI का official website का खुल जाएगा।


चरण २: Website खुल जाने के बाद new user registration पर क्लिक करें, अपको दो विकल्प देखने को मिलेगा new user registration और Activation of username। अगर आपका पहले से registration किया हुआ है तो आप activation of username के साथ आगे बढ़े और अगर आप पहली बार के लिए registration कर रहे है तो आप new user registration के साथ आगे बढ़े।

यहां हम new user registration को पहले देख लेते है, फिर activation of username पर जाएंगे।


New User Registration के लिए

चरण १: सबसे पहले new user registration पर क्लिक करें, फिर आपके सामने एक नया page खुल जाएगा, जिसमें अपको दिए गए रिक्त स्थानों पर जरूरत के हिसाब से भरना है, जैसे की

>Bank Account Number


>CIF Number जो आपको अपने passbook में मिल जाएगा।


>Branch code अपको सायद पता होगा, अगर आपको अपना पता नहीं है तो आप "Get Branch Name" पर क्लिक करे, उसके बाद आपका जो भी location है उसका चयन करे। हो सकता है कि आपका केवल 4 अंको का branch code हो, लेकिन यहां अपको 5 अंको को डालने होंगे, तो आप केवल अपने branch code के आगे एक 0 डाल दे।

(कभी अगर अपको अपना शहर का नाम न मिले,तो आप अपने district का नाम भी चयन कर सकते है)

>Country में भारत(india) का चयन करे।


>Registered mobile number में अपको वहीं mobile number डालना चाहिए जो आपके SBI account से register है।


>Facility Required, यहां अपको 3 विकल्प देखने को मिलता है, आप Full transaction rights पर select करे ताकि कोई भी restrictions या limitations ना हो।


>आखिर में दिखाए captcha code गए को सही से रिक्त स्थान पर भरे और submit button पर क्लिक करें।



चरण २: ऊपर के दिए गए कार्यों के होने के बाद, आपके registered mobile number पर एक OTP आएगा , जिसे अपको "Enter the One time password" में भरना होगा। उसके बाद Confirm पर क्लिक कर दे।



चरण ३: उसके बाद अपको का "I have my ATM card" का चयन करना होगा, अगर दूसरे विकल्प को आप select करते है, यानी आपके पास आपका ATM card नहीं है, तो फिर अपको इसे करने के लिए आपके SBI branch में जाने की आवश्यकता होगी, वैसे भी सभी के पास ATM card तो होता ही है लेकिन अगर किसी कारण से आपको अपना ATM card नहीं मिला तो आप इससे आगे नहीं बढ़ पाएंगे।



चरण ४: Continue पे क्लिक करते ही अपको अपका ATM card का number दिखाएगा। अभी उसे select करे और confirm पर क्लिक करे।



चरण ५: अभी अपको अपने ATM card के details को दिए गए रिक्त स्थानों पर जरूरत के हिसाब से भरना होगा। जैसे
> Valid to/Expiry Date
> Card Holder Name
> ATM card PIN

सब भरने के बाद, proceed पर क्लिक करे।



चरण ६: अभी अपको अपना username create करना होगा, ज्यादा कठिन ना सोचे क्योंकि यह अपको हर वक्त जब भी आप net banking पर login करने की कोशिश करेंगे, तब आपसे यह मांगा जाएगा।
(आप अपना नाम और अंको को एकत्र कर एक अच्छा username बना सकते है, जैसे: sunil123)

इसके बाद अपना password create कीजिए "New Login Password"  में, आपका password बहुत ही strong होना चाहिए, जिसमें बढ़े अक्षर और छोटे अक्षर दोनों होने चाहिए तथा अंको और विशेष वर्णों का भी इस्तमाल होना चाहिए, जैसे: SunilKumar@123।

(अपना username और password हो सके तो कहीं ध्यान से लिख कर रखे ताकि आप कभी भूले नहीं, लेकिन किसी के हाथ ये नहीं लगना चाहिए)

इसके बाद, "Confirm Login password" में अपना password फिर से एक बार भरे। सब हो जाने के बाद अपको "submit" में क्लिक करना होगा, क्लिक करते ही आपके screen में एक संदेश display होगा "Successfully Registered for Internet banking", परन्तु अभी तक यह कार्य संपून नहीं हुआ है।



चरण ७: अब SBI के Login page पर जाए, जहा से आपने ये शुरू किया था। अभी आप personal banking के login button पर क्लिक करे।

उसके बाद जो आपने अभी username और password बनाया था उसी को रिक्त स्थानों पर ध्यान से भरे और captcha को भी ध्यान से भरे। फिर login पर क्लिक करें।



चरण ८: अभी आपको अपना profile password set करना होगा जिससे आप online transaction को कर पाएंगे। Confirm profile password पर फिर से  अपना password enter करे।

(ध्यान दे, आपका login password और profile password बिल्कुल अलग है)


अभी कोई भी अपना Hint Question select करे जिसे आप अगर कभी अपना profile password भूल जाते है, तो आप इसका सही उत्तर देके अपने profile password को बढ़े आसानी से recover कर सकते है। फिर अपना Hint Question का उत्तर लिखे, Hint Answer पर।


उसके बाद अपना जन्म दिन और जन्म स्थान को Date of Birth और Place of Birth में भरे। भरने के बाद नीचे submit button पर क्लिक करे और ये करते ही आपका account successfully set हो जाएगा।



Activation of User के लिए

अगर आप new user registration में क्लिक करने पर "Your Account is already registered" अपको ऐशा कुछ देखने को मिलता है तो आपका SBI account आगे से ही net banking या internet banking के लिए register हो चुका है।


तो फिर, अगर आपके पास बैंक से मिला हुआ temporary username और password आपके पास है तो उन्हें login username और password की जगह पर भरे और अगर आपको अपना temporary username और password नहीं पता तो नीचे दिए चरणों का पालन करें।


चरण १: सबसे पहले Forget Login Password पर क्लिक करे, उसके बाद Forgot username को select करे और next पर क्लिक करे।


चरण २: अब दिए गए रिक्त स्थानों पर ध्यान से अपना विवरण भरे, जैसे CIF Number, Country, Registered Mobile Number और Captcha को भरे। भरने के बाद submit button पर क्लिक करें।


ऊपर के चरणों के पूर्ति के बाद आपके registered mobile number पर temporary username आ जाएगा।

(Temporary password लाने के लिए भी अपको इन्हीं चरणों का पालन करना होगा, लेकिन temporary username आने के बाद ही करे क्योंकि अपको वहा आपका temporary username मांगा जाएगा।)


लेकिन अगर अपको कोई भी error आता है, temporary username और temporary password से login करते वक़्त, तो आप एक बार new user registration में जाके activation of user को चुने और अपने temporary username को activate करे, उसके बार फिर एक बार login करने की कोशिश करे।


निष्कर्ष

मुझे आशा है, की अपको सब कुछ अच्छे से समझ आ गया होगा की आप घर बैठे ही अपने mobile से online कैसे SBI Net Banking पर Registration कर सकते है। लेकिन फिर भी अपको अगर कोई भी शिकायत या प्रश्न हो तो आप नीचे टिप्पणी कर सकते है, हम पूरी तरह से आपकी सहायता करने की कोशिश करेंगे।

धन्यवाद।


1 टिप्पणियाँ

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने