SBI Minor Account को Major Account में Online कैसे upgrade करे?(How to convert SBI Minor to Major Account?)


नमस्कार दोस्तो, आशा करते है आप अच्छे है। मैं फिर से एक पोस्ट लेकर आया हू जिससे आप में से कई लोगो की सहायता होगी। आज मैं इस पोस्ट के द्वारा आपको घर बैठे ही, SBI के Minor Account को Major Account में बदलने के विधि के बारे पमें आपसे साझा करने जा रहा हूं वो भी बहुत ही सरल विधि से, जिससे आपको कोई भी तकलीफ का सामना नहीं करना पड़ेगा।


SBI Minor Account को Major Account में Online कैसे convert करे?

दोस्तों, जैसे कि हम जानते है कि आजकल के छात्रों के लिए एक बैंक में खाता होना आवश्यक हो गया है क्योंकि आजकल के विद्यालयों में इससे आवश्यक कर दिया है। लेकिन, अगर आप भारत में 18 साल से कम होने पर उसे नाबालिग करार दे दिया जाता है, जिससे आपके बैंक के खाते को भी Minor Account में ही खोला जा सकता है। इससे समस्या वाली कोई बात नहीं है क्योंकि लगभग आप सारे उपलब्धियों का आनंद Minor Account में भी उठा सकते है, परन्तु जब आप 18 साल के हो जाते है, तो आपका चाहे कोई भी बैंक हो आपके Minor Account को banned कर दिया जाता है और आपके सभी transactions पर रोक लगा दिया जाता है।


विधि के शुरू करने से पहले मैं अपको बता देना चाहता हूं कि आपको इस विधि को सक्षम रूप से करने के लिए, अपके पास अपना PAN CARD और internet banking होना आवश्यक है, अगर आपके पास PAN CARD नहीं है तो फिर आप अपने Adhaar Card का एक photo copy को लेकर अपने बैंक के main branch पर प्रदान कर सकते है, लेकिन इससे समस्या का समाधान होने की बहुत ही कम संभानाए है क्योंकि अपको बैंक खाते को बदलने के लिए PAN CARD बहुत ही जरूरी है चाहे आप कोई भी विधि आजमा ले।



चरण १: सबसे पहले, अपको अपने फोन के कोई भी browser में जाना होगा और उधर पर online SBI को search करे या आप नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें।


SBI पर जाने के लिए यहां क्लिक करे


उसके बाद अपने user ID और password से अपने पर login करे। अगर आपका net banking या internet banking अपके bank account पर चालू नहीं किया गया है, उसे अपने mobile से चालू करने की विधि के लिए यहां क्लिक करें



चरण २: आपके account पर login होने के बाद, view nomination and PAN details  विकल्प को धुंदे और उस पर क्लिक करे।



चरण ३: अभी आप अपना PAN CARD ke details को रिक्त स्थान पर भरे। यह सब हो जाने के बाद submit button पर क्लिक करे।


अभी आपके PAN CARD के registered mobile number पर एक OTP आएगा, जिसे आपको यह कार्य संपूर्ण करने के लिए आवश्यक है।



चरण ५: अभी आप अपने OTP को डाले और submit पर क्लिक करे।


यह सब करने के 5-6 घंटे या ज्यादा से ज्यादा एक दिन के अंदर आपका PAN details successfully update हो जाएगा और जिसका तात्पर्य यह है कि आपका bank account minor से major में convert हो चुका है क्योंकि हमारे यहां 18 साल के बाद ही PAN Card no. allot किया जाता है। यह होने के बाद आपका account fully KYC हो जाएगा, जिससे आप किसी भी transactions को successfully कर सकते हो।


निष्कर्ष

आप जानते ही है कि बैंक में कुछ काम करने जाने से हमारा पूरा दिन चला जाता है और केवल अपने SBI account को minor से major बनाने के लिए पूरे दिन को बर्बाद कर देना, मुझे नहीं लगता किसी को पसंद होगा इसलिए मैने इस पोस्ट के द्वारा अपको घर बैठे online ही अपने SBI account को minor से major मे convert करने के बारे में बताया है। आशा है की आपको सब कुछ अच्छे से समझ में आ गया होगा, अगर आपको को कोई भी परेशानी आती है, तो आप टिप्पणी अवश्य करे, हम आपकी परेशानी का हल जल्द से जल्द अपको प्रदान करने की कोशिश करेंगे।


2 تعليقات

إرسال تعليق

أحدث أقدم