नमस्कार दोस्तों, आशा है कि आप अच्छे है। जैसे हम सभी को पता है कि जब हम कोई भी blog बनाते है, तो हमे उस blog को google के search results में लाने के लिए हमे अपने blog का sitemap बनाकर Google Search Console में डालना पड़ता है, ताकि Google पर index हो सके। लेकिन इस प्रक्रिया को करते वक़्त, बहुत सारे दोस्तो को एक समस्या आ जाती है, जहा उनके blog के sitemap को Google crawl नहीं कर पाता और उन्हें sitemap could't fetch देखने को मिलता है।


दोस्तों, आज के इस post में, couldn't Fetch Sitemap error समस्या को हल करने के उपाय के बारे में आपसे व्यक्त करने जा रहा हूं।



Google Search Console me Sitemap indexing error ko kaise Fix Kare?

यदि आपका भी blog के sitemap को Google Search Console में indexing करने पर couldn't fetch sitemap error आ रहा है, तो घबराइए नहीं बल्कि मैंने इससे छुटकारा पाने के लिए एक समाधान खोज लिया है। पहले मैं भी बहुत चिंतित हो गया था, परंतु इस प्रक्रिया के बाद मेरे blog का sitemap बढ़े आसानी से Google Search Console में index हो गया।


लेकिन आश्चर्य की बात यह है कि इस मुद्दे से बड़ी संख्या में उपयोगकर्ता प्रभावित होते हैं चाहे, आपके पास एक वैध sitemap हो या फिर आपके Search Console Crawl Command पर कोई भी error हो ही ना परन्तु तब भी आपका blog sitemap, Search Console पर index नहीं हो पाता।


तो फिर, आपको और प्रतीक्षा कराएं बिना, आपको इस को हल करने का समाधान step-by-step बताता हूं।


चरण १: सबसे पहले, Google Search Console में login करें।


चरण २: Left panel/menu पर "sitemaps" विकल्प पर क्लिक करे।


चरण ३: "Add a sitemap" पर क्लिक करे और यहां अपना URL दर्ज करें जिसे आप index करने की कोशिश कर रहे हैं।


चरण ४: अभी एक forward slash "/" लगाएं अंतिम forward slash के बाद। फिर submit पर क्लिक करे।

इसी तरीके से मैने भी अपने 5 ब्लॉग के sitemaps को Google Search Console में index करवाया है। चिंता न करें, अतिरिक्त आगे स्लैश के साथ भी, Google Search Console सही URL को अनुक्रमित करेगा!

लेकिन अगर किसी कारण आपका sitemap index नहीं हुआ तो एक बार आप extra forward slash को हटाकर index करके देखे।



Sitemap indexing error के अन्य कारण

अगर आपका sitemap indexing error ऊपर दिए गए चरणों के बाद भी नहीं हुआ है, तो आप एक बार अपना sitemap का URL जरूर check कर ले।


>जैसे की मैंने भी search console में अपने sitemap को http:// के रूप में स्थापित किया था, जबकि मेरे sitemap पर असल में http:// कि जगह https:// था।


> तो फिर मैंने तुरंत Google Search Console से अपने http:// वाले sitemap को delete कर दिया और उसकी जगह https:// को स्थापित किया, जिससे मेरा sitemap सफतापूर्वक Google Search Console में index हो गया।



निष्कर्ष

मैंने जो इस ब्लॉग पोस्ट में sitemap indexing error को ठीक करने के लिए जो तरीका का जिक्र किया है वो 50% समय काम करता है, जिससे मैंने खुद के कई  sitemaps को Google Search Console में index करवाया है। आशा करता हूं कि अपको दिए गए चरणों को अपनाने के बाद आपका भी sitemap बढ़ी आसानी से Google Search Console में index हो गया।


धन्यवाद।

Post a Comment

أحدث أقدم